महिला हिंसा रोकने में सकारात्मक सोच आवश्यक- बंदना

15 दिवसीय महिला हिंसा उन्मूलन पखवाड़े का आयोजन



लखनऊ । महिला हिंसा के विरोध में 25 नवंबर से 10 दिसंबर के मध्य महिला हिंसा उन्मूलन पखवाड़ा  विभिन्न जनपदों में मनाया जा रहा है।  इस क्रम में विज्ञान  फाउंडेशन द्वारा एक्शनएेड एसोसिएशन के  संयुक्त तत्वाधान में लखनऊ के शहरी क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।


विज्ञान फाउंडेशन इस पखवाड़े के अंतर्गत  कई वर्षों से लगातार प्रयास करता आ रहा है । संस्था का मानना है  कि महिलाओं के साथ हो रही हिंसा को समाज में जागरुकता के माध्यम से ही रोका जा सकता है। इसी सोच के साथ अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जनपदों में संस्था द्वारा सक्रिय रुप से इस अभियान की शुरुआत की गई।



महिला हिंसा पखवाड़े के अंतर्गत समुदाय में जागरूकता बैठक, पोस्टर प्रदर्शनी, पर्चा वितरण, दीवार लेखन, तथा सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है।संस्था द्वारा जनपद लखनऊ की अलग-अलग 10 बस्तियों में महिलाओं के साथ हो रही हिंसा के विरोध में हस्ताक्षर कैंप आयोजित किया गया।


कार्यक्रम के  दौरान बंदना यादव ने कहा कि समाज में  महिला हिंसा के प्रति  लोगों  में जागरूकता  फैलाए बगैर  इस पर  काबू पाना  मुश्किल है  उन्होंने कहा कि  संस्था  द्वारा प्रयास किया जा रहा है यह कार्यक्रम  अधिक से अधिक लोगों तक  पहुंचे  तथा  लोग  महिला हिंसा  के दुष्परिणाम से अवगत हो तथा  सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़े। सुश्री यादव ने बताया कि बैनर पर तमाम पुरुषों ने हस्ताक्षर करके अपना समर्थन दिया की महिलाओं के साथ हो रही हिंसा समाज को आगे ले जाने में बाधा बन रही है।



वही अकबरनगर में हस्ताक्षर अभियान के दौरान साजिदा बानो ने कहा की इस अभियान में हम लोगों का प्रयास रहेगा कि जितना ज्यादा पुरुषों को शामिल कर पाए और उन तक यह संदेश पहुंचाया जाए कि घर के अंदर महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा से परिवार पर कितना बुरा असर पड़ता है।


इस पखवाड़े के अंतर्गत जनपद लखनऊ की अलग-अलग 25 बस्तियों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आम जनमानस को जागरूक किया जाएगा।